UP BEd Result 2023: राजमिस्त्री की बेटी बनी बीएड प्रवेश परीक्षा की टॉपर, बनारस की शालिनी ने बताया सफलता का मंत्र

[ad_1]

UP BEd Result 2023 Mistry daughter Shalini Patel of varanasi became topper of BEd entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा की टॉपर वाराणसी की शालिनी पटेल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वाराणसी की शालिनी पटेल ने टॉप किया है। उन्हें 400 में 370 अंक मिले हैं। शालिनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया है। बेटी का रिजल्ट देखकर पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। रिश्तेदारों के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोगों ने बेटी की कामयाबी पर बधाई दी।

वाराणसी के सुसवाही निवासी शालिनी पटेल ने कठिन परिश्रम की मिसाल पेश की है। उनके पिता कल्लू राम पटेल राजगीर (मिस्त्री) हैं। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में टॉपर होने से शालिनी बेहद खुश हैं। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो बपचन से ही उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। इसी को ध्यान में रखकर वो शुरू से ही मन लगाकर पढ़ाई कर रही हैं।

बीएचयू से पूरी की बीए और एमए की पढ़ाई

गांव स्थित जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से उन्होंने बीए व एमए प्रथम स्थान से पास किया। बचपन से ही बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के मुहिम से जुड़ी रहीं।

ये भी पढ़ें: बारिश शुरू होते ही सिद्धनाथ दरी सैलानियों से गुलजार, यहां मिलता मन को शांति और सुकून

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *