Bihar: IRCTC करा रही दक्षिण भारत यात्रा; भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से 10 रात और 11 दिन का होगा सफर

[ad_1]

IRCTC is conducting South India tour; Bharat Gaurav special train will travel for 10 nights and 11 days

संयुक्त प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य पर्यवेक्षक पर्यटन विभाग के अधिकारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का उद्यम-मिनीरत्न के क्षेत्रीय कार्यालय पटना से पहली बार ‘देखो अपना देश’ के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत करने जा रही है। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33 फीसदी रियायत प्रदान कर रही है। शुक्रवार को बिहारशरीफ में मुख्य पर्यवेक्षक पर्यटन विभाग के संजीव कुमार, अरविंद कुमार चौधरी और ऋषिकेश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

इन स्टेशनों पर होगी बोर्डिंग

यह पर्यटक ट्रेन 22 जुलाई को बेतिया से खुलेगी जो सगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, क्यूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चितरंजन, आसनसोल, आद्रा और हिजली स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी।

इन तीर्थ स्थलों पर कराया जाएगा भ्रमण

तिरुपति (श्री बालाजी दर्शन), रामेश्वरम (श्री राम नाथ स्वामी मंदिर) मदुरई, (मीनाक्षी मंदिर), कन्याकुमारी (कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानंद रॉक) और त्रिवेंद्रम (श्रीपदमनाभस्वामी मंदिर) तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

इतना लगेगा किराया

भारतीय रेल द्वारा संचालित भारत गौरव ट्रेन में पहली बार तीन श्रेणी रखी गई हैं। इसमें स्लीपर क्लास में यात्रा करने पर इसका 19,620 रुपये प्रति व्यक्ति जबकि, एसी तृतीय क्लास से यात्रा करने पर 32,075 रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा।

ये है सुविधाएं

श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात), सुबह-शाम चाय साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी, घूमने के लिए गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था, कोच में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे।

कहां से कराएं बुकिंग

इच्छुक पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी और बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी, बिस्कोमान टावर, चौथा तिल्ला, पश्चिमी गांधी मैदान, पटना 1 या दूरभाष संख्या 8595 937726, 8595937727, 8595937711 से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट IRCTC Tourism Official Website | Travel & Tour Packages | Bharat Gaurav Tourist Train पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *