Solan News: एफएसएसएआई की टीम ने 60 कंपनियों का किया औचक निरीक्षण, सैंपल भरे

[ad_1]

FSSAI team did surprise inspection of 60 companies, filled samples

एफएसएसएआई की टीम ने किया औचक निरीक्षण
– फोटो : संवाद

विस्तार


भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की टीम ने बीबीएन में करीब 60 हेल्थ सेप्लीमेंट और न्यूट्रासिटिकल कंपनियों का औचक निरीक्षण किया। 40 कंपनियों के सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच में गुणवत्ता सही नहीं पाए जाने वाले उत्पादकों के मामले कोर्ट में लगेंगे और ऐसे संचालकों के लाइसेंस भी रद्द होंगे। बीबीएन में करीब 350 फूड एंड सेफ्टी लाइसेंस धारक कंपनियां चला रहे हैं। यहां तैयार होने वाले फूड प्रोडेक्टस देश-विदेश में सप्लाई होते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब केंद्र की टीमें यहां पर तैयार हो रहे खाद्य सामान का निरीक्षण कर सैंपल ले रही है। इससे यहां पर तैयार होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा। प्राधिकरण की टीमों ने यहां पर पांच दर्जन से अधिक कंपनियों की जांच कर ली है। चालीस कंपनियों के तैयार माल के सैंपल लिए हैं।

खाद्य सामान तैयार करने वाली कंपनी के प्रबंधक लगन सिंह ने बताया कि इससे पहले केंद्र सरकार कंपनियों का निरीक्षण व जांच नाममात्र करती थी। इससे खाद्य सामान तैयार करने वाले निर्माताओं में बहुत कम जागरूकता होती थी। उन्हें आईसीएमआर गाइड लाइन समेत अन्य निर्देश के बारे में कम जानकारी थी। जानकारी के अभाव में एक्ट का अनुसरण भी कम हो रहा था। केंद्र से आई टीम ने निर्माताओं को स्वच्छता, आरडीए वैल्यू, लेबलिंग, एफएसएस एक्ट एंड रेगुलेशन का ज्ञान कराया। इससे बद्दी क्षेत्र की कंपनियों को काफी जानकारी प्राप्त हुई। अब उद्यमी इन नियमों का पालन करेंगे। उधर, टीम में आए प्राधिकरण के निरीक्षक वैभव ब्यास सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण सभी खाद्य कंपनियों में किया जाएगा। कंपनियों से सैंपल लिए जा रहे हैं, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *