Haridwar News: नजीबाबाद हाईवे पर हादसा, रसियाबड़ के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला

[ad_1]

Accident Roadways bus crushed bike rider on Haridwar Najibabad highway Uttarakhand news in hindi

हरिद्वार में हादसा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर रसियाबड़ में बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौक़े पर मौत हो गई। शनिवार को श्यामपुर थाना

क्षेत्र के अंतर्गत रसियाबड में उत्तराखंड रोडवेज की बस ने बाइक सवार युवक सुशील कुमार पुत्र गोपाल सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी चिंगोरीखाल धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल को टक्कर मार दी। युवक देहरादून से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही युवक रसियाबड़ पहुंचा, नजीबाबाद की ओर से आ रही देहरादून डिपो की बस ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक हाईवे पर जा गिरा।

ये भी पढ़ें…शर्मनाक: चलती बस में लाइट बंद करवाकर शिक्षिका से छेड़खानी, तीन लोगों ने चेहरे पर स्प्रे कर किया बेहोश

इस हादसे में युवक की जान चली गई। थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद थपलियाल ने बताया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भेजा गया मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *