Hathras News: बूथ अध्यक्ष समेत 50 भाजपाईयों ने दिया इस्तीफा, हाथरस-जलेसर रोड के निर्माण को लेकर हैं रोष में

[ad_1]

50 BJP men including booth president resigned

हाथरस जलेसर रोड
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


हाथरस जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर 19 वें दिन भी धरना जारी रहा। इस अवसर पर गढ़ी खुर्ती के भाजपा के बूथ अध्यक्ष मुन्नम सिंह ने जनप्रतिनिधियों की रोड के प्रति उदासीनता को देखते हुए अपने 50 समर्थकों के साथ बूथ अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं सपा ने उक्त धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।

 

हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा 19 वें दिन धरना कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र पाल सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाह अपने सैकड़ों समर्थकों को लेकर धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए सुरेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि जनता की सड़क ,बिजली,और पानी की छोटी छोटी समस्याओं का समाधान कराना चाहिए। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है,लेकिन जनता मात्र 16 किलोमीटर की जर्जर सड़क को लेकर आंदोलन कर रही है।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि बहुत जल्द समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। नितिन सिंह शेखावत ने कहा घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाना शुरू कर दिया गया है। धरना स्थल पर गढ़ी खुर्ती के भाजपा के बूथ अध्यक्ष मुन्नम सिंह ने जनप्रतिनिधियों की रोड के प्रति उदासीनता को देखते हुए अपने 50समर्थकों के साथ बूथ अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

धरने में हरेंद्र सिंह सिसोदिया, रामकुमार गौतम सिंह शेखावत, अरविंद कुमार,राजेश यादव, रिंकू ,राजेश ,महावीर सिंह, ओम प्रकाश, ज्ञान प्रकाश ,रामवीर सिंह, मुकेश कुमार, शिव कुमार परमार, सौदान सिंह, अशोक कुमार परमार, किशन पाल सिंह, सत्यपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह जादौन, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *