कॉलेज के दिनों में गौरी के घर के चक्कर लगाते थे शाहरुख खान, गाते थे अमोल पालेकर का यह गाना  

[ad_1]

कॉलेज के दिनों में गौरी के घर के चक्कर लगाते थे शाहरुख खान, गाते थे अमोल पालेकर का यह गाना  

कॉलेज के दिनों में गौरी के घर के चक्कर लगाते थे शाहरुख खान

नई दिल्ली :

Gauri Khan Birthday: शाहरुख खान और गौरी के लवस्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. दोनों स्कूल के दिनों से एक दूसरे से प्यार करते है. आज यानी 8 अक्टूबर को गौरी खान अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं. इस खास मौके पर हम बता रहे हैं दोनों की लवस्टोरी से जुड़ी खास बातें. शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह गौरी के प्यार में इस कदर दीवाने थे कि वह उनके घर के चक्कर लगाया करते थे. उन दिनों वह गौरी के लिए एक खास गाया गाना गाया करते थे. जब भी वह गौरी से मिलने जाते उस दौर का हिट सॉन्ग गुनगुनाते.

यह भी पढ़ें

Shah Rukh Khan का एक पुराना वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वह गौरी के लिए अपने प्यार के बारे में बता रहे हैं. बीते दिनों को याद करते हुए वह कहते हैं, ‘मैं तब 18 साल का था. साल था1984. मैं भी वह सब करता था जो सब करते हैं. मैं एक लड़की को पसंद करने लगा था. लड़की का नाम गौरी था और वो पंचशील में रहती थीं और मैं हौज खास में. तब मैं उनसे मिलने उनके घर जाया करता था. मुझे मुश्किल से उनसे मिलने का मौका मिलता था. मैं जब भी उनके इलाके में जाता था तब एक गाना गाता था – गोरी तेरा गांव बड़ा प्यार, मैं तो गया मारा आके यहां रे.’

शाहरुख खान ने बताया कि गौरी को ये गाना कभी पसंद नहीं आया, लेकिन वह हमेशा ही उनके लिए ये गाते रहे. शाहरुख खान और गौरी की मुलाकात दिल्ली के क्लब में हुई थी. बताया जता है कि स्वभाव से शर्मीले शाहरुख बड़ी मुश्किल से 3 मुलाकात के बाद उनसे नंबर ले पाए थे. दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर वे डेट करने लगे. दोनों की फोन पर बातें होती थी और वह अक्सर गौरी के घर लड़की की आवाज में फोन करते थे.

शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गौरी को लेकर काफी पजेसिव थे और वह उन पर पाबंदियां लगाया करते थे. उन्हें नहीं पसंद था कि वह उनके अलावा दूसरों के सामने बाल खुली रखें और बहुत सी बातें. शाहरुख  की इन बातों से परेशान गौरी मुंबई चली गई थीं. शाहरुख भी पीछे पीछे मुंबई पहुंच गए. उनके लिए वह वहां काफी भटके, जेब में पैसे भी नहीं थे और तभी उन्हें गौरी बीच पर मिल गईं.

दोनों ने कुछ सालों बाद शादी कर ली. शाहरुख आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं तो गौरी इंटीरयर डिजाइनर हैं. उन्होंने रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर से लेकर जैकलीन, मुकेश अंबानी और राल्फ लॉरेन जैसी हस्तियों का घर डिजाइन किया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *