UP: सात जुलाई तक प्लेटफॉर्म नंबर एक भूल जाइए… वंदे भारत को झंडी दिखाएंगे पीएम, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

[ad_1]

Platform number one will remain blocked at Gorakhpur railway station from 8 am on Monday till July 7

गोरखपुर रेलवे स्टेशन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक के पास बने फूड प्लाजा के पास से वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। सोमवार की सुबह आठ बजे से सात जुलाई तक प्लेटफॉर्म एक ब्लॉक रखा जाएगा। ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा। 

प्लेटफॉर्म एक पर सुरक्षा व्यवस्था भी ऐसी चाक चौबंद होगी कि परिंदा भी पर मार नहीं सकेगा। रविवार को डीएम, एसएसपी व रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म एक का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को लेकर डिजाइन भी तैयार कराया। वहीं, रात में आरपीएफ-जीआरपी, एंटी सबोटॉज व डॉग स्क्वायड की टीम ने चप्पे-चप्पे की निगरानी की।

रेल प्रशासन ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्लेटफॉर्म एक पर फूड प्लाजा के पास ही मंच बनाने की तैयारी है। यह भी कहा जा रहा है कि मंच के सामने ही प्लेटफार्म पर वंदेभारत का इंजन रहेगा। वहीं से प्रधानमंत्री ड्राइवर को हरी झंडी दिखा सकते हैं। 

हालांकि, ये सारे कार्यक्रमों को अंतिम रूप पीएमओ कार्यालय से दिया जाएगा। डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आने-जाने वाले सभी रास्तों को देखा, सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी निर्देश भी दिए। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *