[ad_1]

मृतक मजरे आलम का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना बेतिया जिला के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के कतरहा रेलवे पुल के समीप की है। मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेडी़हारी गांव निवासी नुरूल शेख के पुत्र मजरे आलम (17) के रूप में की गई है।
दोस्त घर से बुलाकर ले गये थे
घटना के संबंध में मृतक मजरे आलम के मामा अफाक अहमद का कहना है कि रविवार की शाम मजरे घर पर था। तभी उसके दो दोस्त अलाउद्दीन और जहूर घर पर आये और उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। देर रात तक जब मजरे घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रात्रि करीब 12 बजे पता चला कि कतरहा रेलवे पुल के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंचे तो पाया कि मजरे का शव वहां क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ है। गर्दन पर करीब एक दर्जन से भी अधिक बार चाकू से वार किया हुआ पाया गया। इस वजह से सर धड़ से अलग हो गया था। फिर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
शरीर पांच टुकड़ों में मिला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पूरी तरह से क्षतविक्षत था। पुलिस के अनुसार मृतक का शरीर पांच टुकड़ों में कटा हुआ था। यह ट्रेन से कटा है या इसे मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया,इस बात की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पायी है।
[ad_2]
Source link