Land for Job Scam: लालू, तेजस्वी और राबड़ी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सीबीआई ने की कार्रवाई

[ad_1]

Central Bureau of Investigation (CBI) files chargesheet in Land for Job alleged scam case

तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव।

विस्तार


बहुचर्चित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया है। जांच एजेंसी ने सोमवार को दूसरा आरोपपत्र दायर करते हुए तेजस्वी का नाम पहली बार आरोपी के रूप में शामिल किया है।

सीबीआई ने अपने विशेष लोक अभियोजक एडवोकेट डीपी सिंह के माध्यम से अदालत को सूचित किया गया है कि मामले में एक नया आरोप पत्र दायर किया गया है। सीबीआई के अनुसार एक आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है क्योंकि कथित कृत्य एक अलग तरीके से किया गया है। अदालत को यह भी सूचित किया गया कि लालू और तीन अन्य के खिलाफ धाराओं पर मंजूरी का इंतजार है।

सीबीआई की ओर से विशेष जज गीतांजलि गोयल की कोर्ट में दायर आरोपपत्र में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के साथ ही 14 अन्य आरोपियों के नाम भी शामिल किए हैं। इसमें एके इन्फोसिस्टम्स नाम की कंपनी को भी नामित किया है। इस मामले में अब 12 जुलाई को सुनवाई होगी। अधिकारियों ने बताया, प्रारंभिक रिपोर्ट दाखिल होने तक घोटाले में आरोपियों की भूमिका की जांच पूरी नहीं हो सकी थी। जांच के दौरान कुछ नए दस्तावेज और सबूत सामने आए, जिसके आधार पर यह आरोपपत्र दायर किया गया है।  





[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *