60 दिन का हिसाब एक दिन में बराबर: दो माह सावन की लंबी पूजा से पहले छककर पेटपूजा, 2 करोड़ का नॉनवेज खा गए शौकीन

[ad_1]

Non veg worth two crore were eaten fondly before sawan 2023

गोरखपुर सावन से एक दिन पहले नॉनवेज खाते लोग।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


सावन मंगलवार से शुरू हो गया है और अधिकतर लोग भक्तिमय हो गए। मगर तमाम लोगों में फिक्र मंदिर, पूजन और व्रत से ज्यादा भोजन की दिखाई दी। सुबह से शाम तक नॉनवेज के शौकीनों की चिंता शाम की दावत के इंतजाम की थी। नॉनवेज के प्रमुख काउंटर पर शौकीनों के बीच चर्चाएं थीं- भइया कल से सावन लग रहे हैं…आज जमकर खा लें, फिर दो महीने की छुट्टी है…। इस बाजार के जानकारों के मुताबिक, सोमवार को शहर में करीब दो करोड़ रुपये का नानवेज खप गया। यानि दो महीने का हिसाब सावन से पहले एक ही दिन में पूरा करने में कोई कसर छोड़ी नहीं गई।

सावन के पवित्र माह की शुरूआत मंगलवार से चुकी है। इस दौरान लोग मीट-मछली खाने से परहेज करते हैं। लोग पनीर और मशरूम सहित अन्य व्यंजन खाते हैं। इसलिए सोमवार को लोग मीट, मुर्गा और मछली की खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। मोहद्दीपुर के कारोबारी शमशाद ने बताया कि शहर की दुकानों पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री महज एक दिन में हो गई है।

होटल रॉयल दरबार में खाना खा रहे उद्यमी प्रकाश ने बताया कि सावन में नॉनवेज प्रतिबंधित रहता है। इसलिए सावन के पहले आषाढ़ के अंतिम दिन नानवेज खाने वाले लोग जुट हैं।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा सिर पर: नेपाल में बारिश थमने से कुछ राहत, नदियों में कटान की आफत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *