[ad_1]

महिला कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल
– फोटो : Twitter/@INCIndia
विस्तार
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बलपूर्वक महिलाओं को हटाया। लेकिन इसी दौरान एक पुलिसकमी का वीडियो वायरल हो गया। जो प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पकड़ते हुए और धक्का मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने जमकर आलोचना की और वहीं दिल्ली महिला आयोग की ओर से पुलिसकर्मी के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है।
जिस तरह ये पुलिसकर्मी महिलाओं पर हाथ उठा रहा है ये बेहद शर्मनाक और ग़ैर क़ानूनी है। इस अधिकारी पर सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए। दिल्ली महिला आयोग इस अफ़सर पर कार्यवाही हेतु नोटिस जारी कर रहा है। https://t.co/corYVV0wV7
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 4, 2023
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पुलिस कर्मी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। उन्होंने लिखा कि जिस तरह ये पुलिसकर्मी महिलाओं पर हाथ उठा रहा है। यह घटना बहुत ही शर्मनाक और गैर कानूनी है। इस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली महिला आयोग इस अधिकारी पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है।
[ad_2]
Source link