Uttarakhand: 10 अशासकीय कॉलेजों की असंबद्धता पर दूसरी बैठक में भी लगी मुहर, हुआ मामूली संशोधन

[ad_1]

Uttarakhand news Affiliation of 10 non government colleges was also approved in second meeting

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार


गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों की असंबद्धता पर मुहर लगा दी है। पुरानी बैठक का यह निर्णय पुष्टि के लिए बैठक में लाया गया था। हालांकि, इसमें मामूली संशोधन किया गया है।

परिषद की बैठक सोमवार को प्रस्तावित थी, लेकिन रविवार को ही वर्चुअल बैठक कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी बैठक के फैसलों को पुष्टि के लिए लाया गया था। 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों की असंबद्धता के निर्णय को भी पुष्ट किया गया है। जानकारी इसमें हाईकोर्ट के निर्णय के अनुक्रम में” पंक्ति को जोड़ा गया है।

Uttarakhand: बड़ी राहत…गढ़वाल विवि की कार्यकारी परिषद के असंबद्धता के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इससे स्पष्ट हो गया कि गढ़वाल विवि अपने निर्णय पर कायम है। हालांकि, सोमवार को हाईकोर्ट ने निर्णय पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर ही कॉलेजों की संबद्धता का भविष्य तय होगा। कार्यकारी परिषद की सदस्य डीडब्ल्यूटी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. आरती दीक्षित ने पुष्टि की कि असंबद्धता प्रकरण को पुष्टि के लिए रविवार की बैठक में लाया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *