मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन: हिमाचल के 15 वन मंडलों में 10,000 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण

[ad_1]

cm Green Cover Mission: Plantation will be done on 10,000 hectares of land in 15 forest divisions of Himachal

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन’ में वित्त वर्ष के दौरान 15 वन मंडलों में 257 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग ने वर्षा ऋतु के दौरान पौधरोपण के लिए क्षेत्रों की पहचान कर ली है। कुल्लू वन मंडल में 30 हेक्टेयर, नाहन और सोलन में 25-25 हेक्टेयर, पार्वती में 22 हेक्टेयर और किन्नौर वन मंडल में 20 हेक्टेयर भूमि पौधरोपण के लिए चिन्ह्ति की गई है। इस मिशन का लक्ष्य हरित आवरण को बढ़ाने के साथ-साथ पहाड़ी चोटियों पर जंगली खरपतवारों को खत्म करना भी है।

इसके अतिरिक्त सरकार ने वन विभाग को अन्य विभागीय योजनाओं में लगभग 10,000 हेक्टेयर भूमि पर पौध लगाने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में शिवालिक, पश्चिमी हिमालय और ट्रांस-हिमालयी क्षेत्रों के साथ-साथ ट्रांस-हिमालयी और हिमालयी जैव-भौगोलिक क्षेत्र शामिल हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षित कर उन्हें स्वच्छ प्राकृतिक विरासत देने में ‘मुख्यमंत्री ग्रीन कवर मिशन’ मील का पत्थर साबित होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *