PM Modi Visit Gorakhpur: गोरखपुर में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में 800 लोग करेंगे शिरकत, जांच तेज

[ad_1]

800 people will participate in PM Modi programs on Gorakhpur gita press

गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर का पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वारा  निरीक्षण किया गया।

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर में दो जगहों पर संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों कार्यक्रमों में आठ सौ लोगों के शिरकत करने की सूची तैयार की गई है। हालांकि, यह संख्या अभी बढ़ सकती है। सुरक्षा को लेकर एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह ने मंगलवार को रेलवे परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया।

उधर, एसपीजी ने एसपी सिटी के साथ मंगलवार को एक बार फिर गीता प्रेस और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। लेकिन, प्रधानमंत्री का आफिशियल मिनट टू मिनट कार्यक्रम अभी नहीं आया है। खबर है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 8 एसपी, 11 एएसपी, 22 सीओ की ड्यूटी तय कर दी गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही व महिला सिपाही भी ड्यूटी में रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: सात को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, चार ही घंटे में पहुंची लखनऊ

सात जुलाई को प्रधानमंत्री का गीता प्रेस और रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया जा रहा है चार सौ लोग गीता प्रेस के कार्यक्रम में और इतने ही लोग रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर पुलिस और खुफिया विभाग अपनी तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अफसरों ने गोरखपुर मंडल के अफसरों के साथ सोमवार को बैठक भी की थी। सुरक्षा को लेकर पुलिस अफसरों ने खाका तैयार कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *