[ad_1]

अस्पताल के बाहर खड़े परिजन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को बिजली गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से मासूम समेत छह लोग झुलस गए। सभी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नेवारी गांव निवासी गुलाबी देवी (52) अपने पति खरपत्तू के साथ घर के बरामदे में बैठी थीं।
इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बिजली गिरने से गुलाबी देवी झुलस गई। उनके शरीर का आधा हिस्सा और कपड़े झुलस गए। गुलाबी की गोद में बैठा पोता अबी (6) पुत्र रमेश भी मामूली रूप से झुलस गया। परिजन दोनों को घोरावल सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने गुलाबी देवी को मृत घोषित कर दिया।
इसे ईश्वर का चमत्कार ही कहा जाएगा कि जहां गुलाबी देवी की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं गोद में बैठा पोता अबी मामूली रूप से प्रभावित हुआ और बगल में बैठा पति खरपत्तू भी बाल-बाल बच गया। कुदरत के इस करिश्मे से लोग हतप्रभ हैं।
ये भी पढ़ें; विवाद के बाद मायके से नहीं आई पत्नी, पति ने दो बच्चों संग खाया जहर, तीनों की हालत गंभीर
[ad_2]
Source link