Bihar News : दरभंगा मेडिकल कॉलेज ठप; बारिश के जलजमाव से पढ़ाई 5 दिनों के लिए बंद, अस्पताल भी बुरे हाल में

[ad_1]

DMCH News: Studies stopped due to water logging in Darbhanga Medical College, hospital also in bad condition

DMCH में जलजमाव से लोग परेशान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दरभंगा मेडिकल कॉलेज को अगले 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। लगातार बारिश होने के कारण पूरे अस्पताल परिसर में जलजमाव है। इस कारण से अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल जलमग्न हो गया है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने अगले पांच दिनों के लिए सारे क्लास सस्पेंड कर दिए गए हैं। साथ ही कॉलेज छात्रों से कहा गया है कि जिनके हॉस्टल में पानी प्रवेश कर गया है वह घर जा सकते हैं।

प्रिंसिपल के चेंबर में भी घुटने भर पानी

कॉलेज परिसर का हाल यह है कि पूरा कॉलेज तैरता दिख रहा है। साथ ही टेबुल और फाइल बचाने में मेडिकल स्टाफ जुटे हैं। इतना ही नहीं दरभंगा मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल के चेंबर में भी घुटने भर पानी है। प्रिंसिपल के एन मिश्रा ने जिला प्रशासन और नगर निगम से पानी निकासी के लिए गुहार लगाई है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *