NCR Railway : प्रयागराज से पुणे होकर बंगलुरु के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा प्रस्ताव

[ad_1]

Direct train will run from Prayagraj to Pune to Bangalore, proposal being sent to Railway Board

Magh Mela : प्रयागराज जंक्शन पर मकर संक्रांति पर पसरा सन्नाटा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


प्रयागराज में वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ मेले के पहले पुणे के रास्ते बंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन होगा। इसे चलाए जाने का प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा जा रहा है।

वर्तमान समय में प्रयागराज से पुणे के लिए कुल पांच ट्रेनें हैं, लेकिन इसमें से एक भी ट्रेन यहां से शुरू नहीं होती है। प्रयागराज छिवकी के रास्ते 12150 पटिलिपुत्र-पुणे ही एकमात्र ट्रेन है जो हर रोज चलती है। इसके अलावा 11038 गोरखपुर-पुणे प्रत्येक रविवार, 11034 दरभंगा-पुणे का संचालन प्रत्येक शनिवार, 22132 बनारस-पुणे प्रत्येक बुधवार एवं 11428 जसडीह जंक्शन-पुणे प्रत्येक सोमवार को चलती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *