[ad_1]

उम्मीदवारों के नाम की घोषणा (Photo Credit: फाइल फोटो )
Patna:
बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अब अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. सभी की नजरे बीजेपी के उम्मीदवार की ओर ही टिक्की हुई थी. जिसकी घोषणा आज कर दी गई. मोकामा और गोपालगंज सीट के लिए बीजेपी ने दो महिला उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. कुसुम देवी गोपालगंज और सोनम देवी मोकामा से बीजेपी की उम्मीदवार होंगी. बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर आने वाले 3 नवंबर को चुनाव होंगे.
मोकामा और गोपालगंज सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी ने दोनों ही सीटों से महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इससे तो साफ़ है कि बीजेपी ने अपने जीत की तैयारी कर ली है तभी तो अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के खिलाफ महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है.
गोपालगंज सीट से दिवंगत बीजेपी विधायक की पत्नी कुसुम देवी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि मोकामा सीट से बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के खिलाफ मैदान में उतारा है. मोकामा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी पहले लोजपा के टिकट पर अनंत सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं.
आपको बता दें कि, आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को आपराधिक मामले में सजा होने के बाद बिहार विधानसभा ने उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया था, जिसके बाद से मोकामा की सीट खाली हुई है जबकि, बीजेपी विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट खाली हो गई थी. अब इन दोनों ही सीटों पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है. बिहार की इन दोनों ही सीटों पर मुकाबला रोचक होने वाला है. 6 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे.
First Published : 09 Oct 2022, 04:49:01 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link