[ad_1]

बीएचयू केंद्रीय कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में व्यावसायिक पाठ्यक्रम (बीवॉक) के विद्यार्थियों ने समस्याओं के विरोध में लगातार दूसरे दिन केंद्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरनारत छात्रों ने बताया कि वोकेशनल कोर्स के विद्यार्थियों के लिए कोई प्लेसमेंट सेल नहीं है। अभी तक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल की शिक्षा नहीं मिल सकी है। न तो कार्यशाला होती है। नियमित कक्षाओं के संचालन में भी दिक्कत होती है। एक छात्रा और आठ छात्रों को ही हॉस्टल अलॉट किया गया है, जबकि छात्रों से पूरे विश्वविद्यालय में सबसे अधिक फीस ली जाती है।
चेतावनी दी कि जल्द ही मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इससे पहले बुधवार को छात्रों ने कुलपति को दस समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा था। छात्रों ने जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने की मांग की थी।
[ad_2]
Source link