दर्द-ए-इश्क: जाना था सऊदी… बच्चों को लेकर हिंदुस्तान आ गई सीमा; बीवी के लिए तरस रहा पति गुलाम, बोला- मैं…

[ad_1]

Sachin And Seema love story Passport made to go to Saudi, pakistani woman Seema came to India with children

Sachin And Seema love story
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सऊदी अरब में राजमिस्त्री का काम करने वाले गुलाम हैदर जखरानी ने शुक्रवार को अमर उजाला संवाददाता को कॉल कर पत्नी सीमा हैदर और चार बच्चों के बिछड़ने का दर्द बयां किया। गुलाम हैदर का कहना है कि वह सबकुछ भूलकर पत्नी को वापस पाकिस्तान बुलाने के लिए तैयार है। 

उसने दो महीने से चार बच्चों का चेहरा तक नहीं देखा है। जखरानी का आरोप है कि पत्नी का माइंडवाश कर पाकिस्तान से ले जाया गया है। गुलाम ने भारत और पाकिस्तान की सरकार और मीडिया से पत्नी व बच्चों को वापस भिजवाने के लिए गुहार लगाई है।

जखरानी पाकिस्तान में ऑटो चलाता था। तब उसकी कमाई करीब नौ हजार रुपये प्रति माह थी। सीमा चौथे बच्चे की मां बनने वाली थी। ऐसे में परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था। इस बीच सीमा बार-बार बड़ा घर खरीदने की बात कहती थी। इसके चलते बच्ची के जन्म से पहले ही वह पैसे कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया। 

वह रोजाना सीमा और बच्चों से बात करता था। उन्होंने सीमा से कहा था कि वह ईद पर पाकिस्तान लौटेगा। लेकिन सीमा ने पाकिस्तान लौटने के बजाय बच्चों को लेकर सऊदी अरब आने की बात कही। सऊदी अरब जाने के लिए ही सीमा हैदर ने अपना और बच्चों के पासपोर्ट बनवाए थे। लेकिन वह सऊदी अरब नहीं जाकर पबजी पार्टनर के प्यार में बच्चों को लेकर हिंदुस्तान चली आई।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *