Dharamshala Stadium: धर्मशाला स्टेडियम में रात को बल्लेबाजी-गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर पाएंगे खिलाड़ी

[ad_1]

Dharamshala News: Bating and bowling practice in night at hpca cricket stadium dharamshala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
– फोटो : संवाद

विस्तार


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में प्रैक्टिस एरिया में अब खिलाड़ी देर रात तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर पाएंगे। प्रैक्टिस एरिया में एचपीसीए की ओर से फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। अक्तूबर में होने वाले आईसीसी विश्व कप के मैचों से पहले प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद विश्व कप के मैचों के दौरान भी टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइटों के बीच रात में अभ्यास कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के दोनों प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी ताकि दोनों टीमें एक समय में लाइटों में अभ्यास कर सकें। मई में हुए आईपीएल मैचों के दौरान बीसीसीआई ने टीमों के अभ्यास का समय शाम छह बजे से रात नौ बजे तक निर्धारित किया था।

इसके चलते एचपीसीए की ओर मैदान के दोनों कोनों पर प्रैक्टिस एरिया का निर्माण किया गया था। पिच एरिया के दोनों ओर एक-एक प्रैक्टिस पिच भी बनाई थी। इस पर दिल्ली, पंजाब किंग्स इलेवन और राजस्थान राॅयल्स की टीमों ने शाम को फ्लड लाइट में अभ्यास किया था। अब प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइट लगने के बाद देर शाम तक खिलाड़ी अभ्यास कर पाएंगे। ऐसे में मैदान में किसी प्रैक्टिस एरिया बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

वर्ल्ड कप मैचों से पहले लगाई जाएंगी फ्लड लाइटें : परमार

एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम के प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी ताकि खिलाड़ी देर शाम तक लाइटों की रोशनी में अभ्यास कर पाएं। इन फ्लड लाइटों को लगाने का काम वर्ल्ड कप के मैचों से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा विश्व कप के मैचों से पहले अन्य सभी काम समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।

धर्मशाला स्टेडियम में वर्तमान तीन प्रैक्टिस एरिया हैं। इनमें एक इंडोर प्रैक्टिस एरिया और दो आउटडोर प्रैक्टिस एरिया हैं, जहां पर खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। एक समय पर धर्मशाला स्टेडियम में तीन टीमें एक साथ प्रैक्टिस कर सकती हैं, जिसमें दो आउटडोर और एक की इंडोर में व्यवस्था रहती है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *