Loksabha Election: मायावती की कार्यकर्ताओं से अपील, तन, मन और धन से समर्पित होकर लड़ें लोकसभा चुनाव 2024

[ad_1]

Mayawati meeting with Chandigrah, Haryana and Punjab state activists.

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के राज्य व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इन राज्यों के राजनीतिक हालात और संबंधित घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से लगकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की है।

मायावती ने कहा कि हरियाणा में भाजपा गठबंधन सरकार में मतभेद व आपसी विवाद से वहां की जनता में राजनीतिक अस्थिरता व चुनावी वादाखिलाफी की ज्यादा चर्चा है। ऐसे में संभव है कि वहां विधानसभा चुनाव समय से पहले या फिर लोकसभा चुनाव के साथ ही करा दिए जाएं। इसलिए बसपा के कार्यकर्ता पूरी तैयारी रखें।

ये भी पढ़ें – सीएम योगी ने दिए नियुक्ति पत्र: बोले- देश और प्रदेश के साथ अब यूपी पुलिस का भी नाम रोशन करेंगे खिलाड़ी

ये भी पढ़ें – UP में दर्दनाक हादसा: रायबरेली में तालाब में नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से मौत, तीन को जिंदा बचाया

मायावती ने कहा कि भाजपा की सरकारें लोगों की समस्याएं दूर न कर पाने से हताशा की शिकार हैं। इसलिए अब वो जातिवादी, विभाजनकारी ओर सांप्रदायिक नीतियों को गति प्रदान कर रही हैं। यही कारण है कि समान नागरिक संहिता को देश के लोगों पर जबरदस्ती थोपने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार यूसीसी जैसे गैर जरूरी काम पर सरकार की शक्ति व संसाधन खर्च करने बजाय महंगाई पर अंकुश लगाने के साथ ही गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करे तो सही मायने में ये देश हित में होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *