UP News: डिप्टी सीएम ने दिया निर्देश, लेबर रूम से ही नवजात बच्चे का डाटा फीड करें

[ad_1]

Deputy CM instructs to feed data on app of new born babies.

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


जन्म के बाद लेबर रूम में ही शिशु का मंत्र एप पर डाटा फीड करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतें। डाटा रियल टाइम होने से आगे की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। यह निर्देश शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए।

अधिकारियों को दिये निर्देश

प्रदेश के सभी सीएमओ और महिला अस्पताल के सीएमएस मंत्र एप पर शिशुओं का रियल टाइम डाटा फीड कराना सुनिश्चित कराएं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नवजात ट्रेकिंग अप्लीकेशन मंत्र एप शिशु मृत्युदर के आंकड़ों में कमी लाने में सहायक साबित होगा। शिशुओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी रणनीति बनानी भी आसान होगी।

ये भी पढ़ें – तीन तल का होगा राम मंदिर, ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा, ट्रस्ट ने जारी की खास तस्वीरें

ये भी पढ़ें – सीएम योगी ने दिए नियुक्ति पत्र: बोले- देश और प्रदेश के साथ अब यूपी पुलिस का भी नाम रोशन करेंगे खिलाड़ी

25814 स्वास्थ्य इकाइयों में चल रही व्यवस्था

प्रदेश में राजकीय चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों पर होने वाले प्रसव सम्बन्धी सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा लेबर रूम रजिस्ट्रेशन को डिजीटाईज कर समस्त डाटा रियल टाइम में उपलब्ध कराने हेतु मंत्र एप विकसित किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौजूदा समय में 25814 राजकीय स्वास्थ्य इकाइयों में मंत्र पर डाटा फीड किया जा रहा है। इस एप पर 15 मई 2023 तक 2686675 संस्थागत प्रसवों का पंजीकरण किया जा चुका है।

अस्पतालों में जल्द लागू करें

डिप्टी सीएम ने कहा कि मंत्र एप के तहत डाटा फीडिंग का काम बाकी के महिला संस्थानों में भी लागू किया जाए। इसका खाका तैयार किया जाए। अधिकारी समय-समय पर कार्यक्रम की समीक्षा करें। तकनीकी व दूसरी आने वाली अड़चनों को दूर करने का प्रयास करें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *