[ad_1]

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्रिपुरा की बसंती से सात महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाले सिपाही की खोजबीन के लिए अब अलीगढ़ पुलिस से मदद ली जाएगी। बसंती की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही के लापता होने के बाद खानाबदोश जिंदगी जी रही बसंती को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर सरकारी आवास व मेस में मुफ्त भोजन की सुविधा मिली है।
नॉर्थ त्रिपुरा के रानीबारी की बसंती कर्मकार पुत्री सूजोई के मुताबिक फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती वर्ष 2020 में अलीगढ़ जनपद के नगला कुंजी थाना गोंडा निवासी दीपक कुमार से हुई थी। इस बीच दीपक का चयन सिपाही पद पर हो गया। दीपक की तैनाती कौशाम्बी पुलिस लाइन में है।
सात महीने पहले दीपक ने उसके साथ त्रिपुरा में कोर्ट मैरिज की और उसे पत्नी बनाकर साथ ले आया। पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी के बाद दीपक बिना बताए चला गया। सिपाही दीपक के बिना सूचना गायब होने पर तीन जुलाई को आरआई ने रपट लिखाई। सीओ सिटी अभिषेक सिंह का कहना है दीपक से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
अलीगढ़ पुलिस से संपर्क कर उसे बुलाने का प्रयास किया जाएगा। उधर पीड़िता बसंती का कहना है वह गर्भ से है। अगर उसके मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो उसे मजबूर होकर अदालत में भरण-पोषण के लिए वाद दायर करना पड़ेगा। वह अब किसी समाजसेवी संगठन की तलाश में है जो उसका साथ दे सके।
[ad_2]
Source link