Kullu News: भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए श्रीखंड महादेव यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

[ad_1]

due to red alert of heavy rain, Shrikhand Mahadev Yatra postponed for two days

श्रीखंड महादेव।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार कुल्लू जिले की श्रीखंड महादेव यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने शनिवार को बताया कि श्रीखंड महादेव यात्रा को 9 व 10 जुलाई दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट व पार्वती बाग से आगे रास्ते के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते लिया गया है। करीब 2491 श्रद्धालुओं को अलग-अलग बेस कैंपों में रोका गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के प्रथम बेस सेंटर सिंहगाड़ में पहले से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति जाओं गांव से आगे न जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा को 11 जुलाई से दोबारा आरंभ करने का निर्णय मौसम की स्थिति व पार्वती बाग से आगे रास्ते का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लिया जाएगा।

श्रद्धालुओं को बारिश थमने तक सुरक्षित जगह रुकने की एडवाइजरी जारी

प्रदेशभर में मौसम खराब चल रहा है। ऐसे में विश्व की सबसे जोखिम भरी धार्मिक श्रीखंड यात्रा के दौरान कुल्लू जिला प्रशासन ने भारी बारिश के चलते एडवाइजरी जारी की है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों में रुकने को कहा है, जब तक बारिश नहीं थमती। उधर, शनिवार को दोपहर बाद ढाई बजे तक 770 श्रद्धालु मुख्य बेस कैंप सिंघगाड़ से रवाना हुए। इनमें ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से पंजीकृत श्रद्धालुओं में 753 पुरुष और 17 महिलाएं शामिल हैं। दूसरे दिन भी भारी बारिश होती रही, लेकिन श्रद्धालुओं में उत्साह कम नहीं हुआ। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि यात्रा में दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु श्रीखंड यात्रा में भाग ले रहे हैं। कई ऐसे श्रद्धालु भी हैं, जो 11 बार यह यात्रा कर चुके हैं। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा

बीते रोज मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु की थाचडू की चढ़ाई चढ़ते समय मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाचडू के कुछ नीचे श्रद्धालु को चक्कर आया और फेफड़े में पानी भर गया, जिसके बाद श्रद्धालु की मौत हो गई थी।

7 जुलाई से शुरू हुई यात्रा

बता दें श्रीखंड महादेव यात्रा शुक्रवार 7 जुलाई से शुरू हुई थी। 18,570 फीट ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को कई ग्लेशियर पार कर दो दिन में 32 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी होगी। इतने ही दिन वापसी के लिए लगते हैं। यात्रा 20 जुलाई तक प्रशासन की देखरेख में चलेगी। अब तक यात्रा के लिए 5,000 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। यात्रा के दौरान पांच आधार शिविर बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को संकरे रास्ते और कई ग्लेशियर पार करने होते हैं। पार्वतीबाग से आगे कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी के चलते दिक्कतें पेश आती हैं। 

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: मूसलाधार बारिश के बीच हिमाचल के सात जिलों में रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *