Amarnath Yatra 2023: खराब मौसम के चलते तीसरे दिन भी रोकी यात्रा, एक लाख तीर्थयात्री फंसे, तत्काल पंजीकरण बंद

[ad_1]

Amarnath Yatra stopped third day due to bad weather, one lakh pilgrims stranded, immediate registration close

जम्मू के आधार शिविर में लंगर के लिए लगी लाइन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी से अमरनाथ यात्रा रविवार को तीसरे दिन भी स्थगित रही। मौसम खराब होने की वजह से जम्मू आधार शिविर से जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। सभी आधार शिविर फुल होने की वजह से नए जत्थे को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसके अलावा अन्य श्रद्धालुओं को शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहराया गया है। 

जम्मू जिला प्रशासन के अनुसार रविवार को टोकन और तत्काल पंजीकरण को स्थगित कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जम्मू संभाग में यात्री निवास चंद्रकोट (रामबन) में लगभग 6000, उधमपुर में 600, जम्मू में 6000, सांबा में 1200 और कठुआ में 1100 यात्रियों को ठहराया गया है।

पवित्र गुफा व पोषपत्री इलाके में सुबह बारिश और बर्फबारी से पूरा इलाका ढंक गया। नए जत्थे के रूप में आने वाले श्रद्धालुओं को जम्मू-पठानकोट हाईवे पर कठुआ व सांबा में ही रोक लिया जा रहा है। बालटाल, पहलगाम, चंद्रकोट, श्रीनगर तथा जम्मू में लगभग एक लाख के करीब श्रद्धालु विभिन्न कैंपों में फंस गए हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पवित्र गुफा में सुबह व शाम दोनों समय आरती हुई। शुक्रवार से शुरू बारिश का सिलसिला रविवार सुबह तक नहीं थमा था। बालटाल व पहलगाम दोनों ट्रैक पर बारिश के चलते सुबह श्रद्धालुओं को नहीं भेजा गया।

भोले के भक्त कैंपों में जोशीले अंदाज में भजन-कीर्तन कर रहे हैं। श्राइन बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बंद होने की वजह से जम्मू से जत्था नहीं भेजा गया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *