[ad_1]

फाइल फोटो (Photo Credit: फाइल फोटो)
Vaishali:
वैशाली जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. इसी क्रम में अपराधियों ने सराय थाना क्षेत्र के सराय बाजार में चीनी व्यवसायी के 12 लाख रुपए लूट लिए हैं. इतना ही नहीं व्यवसायी के एक कर्मी को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया है. जख्मी का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है. जिससे खतरे से बाहर बताया गया है. बताया जा रहा है कि सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले सोनू चौधरी चीनी के थोक व्यापारी हैं, जिनके कर्मी अजय कुमार चीनी गद्दी से 12 लाख रुपए लेकर सराय बाजार स्थित यूको बैंक में जमा कराने जा रहे थे. अजय कुमार अभी बैंक के गेट पर ही पहुंचे थे कि अपाचे बाइक से आए हथियारबंद तीन अपराधियों ने उन पर धावा बोल दिया.
इससे पहले अजय कुमार कुछ समझ पाते उनके हाथ में रुपयों से भरा बैग छीन लिया और उनके पैर में एक गोली मारकर मौके से फरार हो गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद जख्मी हालत में उन्हें आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाए. गोली जख्मी के पैर में लगी है. वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश कर रही है. जिससे अपराधियों की शिनाख्त हो सके. मामले की जानकारी देते हुए जख्मी अजय कुमार ने बताया कि बैंक में हम घुस ने ही वाले थे कि पीछे से आए अपराधियों ने हाथ से बैग छीना और गोली मार दी. उस बैग में 12 लाख रुपए थे.
रिपोर्ट : दिवेश कुमार
First Published : 10 Oct 2022, 03:44:31 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link