Varanasi News: जलभराव से लोगों में नाराजगी, सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध

[ad_1]

Varanasi News: Displeasure among people due to waterlogging, protested by planting paddy on the road

जलभराव से लोगों में नाराजगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भगवानपुर छित्तूपुर मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोगों में नाराजगी है। जलभराव में बैठकर धान रोपाई कर विरोध जताया। यह मार्ग ट्रामा सेंटर हाईवे को जोड़ता है। जल निकासी की समस्या सालों साल बनी है। सीवर नाला हरदम चोक रहता है। नगर निगम के अधिकारिय इन क्षेत्रों को  अनदेखा कर रखा है। इस समय बरसात के मौसम में समस्या और जटिल हो चुकी है । पानी जमा होने के कारण सड़क का पता ही नहीं चलता है।

यह भी पढ़ें- Jaunpur: विवाद के बाद पहुंची पुलिस पर पीड़ित को ही पीटने का आरोप, आधी रात को थाने पहुंचे ग्रामीण

दिन पर दिन दुर्घटनाए बढ़ती जा रही हैं। बरसात के मौसम में क्षेत्रीय लोगों को बीमारियों का भी डर सताने लगा है अगल-बगल वार्डो में किसी का देहांत हो जाता है तो मिट्टी इन्ही रास्तों से होकर ले जाना पड़ता है जो बड़े दुर्भाग्य की बात है डाफी सीर गोवर्धनपुर छित्तुपुर के लोगों को आने जाने का एकमात्र यही रास्ता है। इन मार्गों का हाल बेहद खराब है नगर निगम के अधिकारी बजट का कमी बताकर हाथ खड़े कर लेते हैं। इस कारण आज सपा नेता अमन यादव के नेतृत्व में सीवर में बैठकर धान रोपकर विरोध दर्ज किया। स्लोगन लिखे तख्ती साथ में माया रानी भईया लाल यादव महेंद्र पटेल अजय मौर्या उपस्थित रहहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *