इस गैंग से रहें सावधान: डेबिट कार्ड बदलकर निकालता है रकम, ATM से रुपये निकालते समय न करें ये गलती

[ad_1]

cheaters dupe people by changing debit card at ATM in bareilly

ATM Fraud
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में एटीएम के बाहर खड़े होकर लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। जयपुर निवासी रिटायर्ड अधिकारी समेत दो लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर खाता खाली कर दिया गया। एक मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जयपुर निवासी डॉ. अशोक कुमार साहनी ने बताया कि वह इन दिनों अपने बहनोई के घर बरेली आए हैं। बृहस्पतिवार रात स्टेडियम रोड पर वह एक एटीएम कक्ष में रुपये निकालने गए। वहां दो लड़के पहले से मौजूद थे, जो बाहर निकल आए। डॉ. साहनी ने डेबिट कार्ड डाला तो फंस गया। इसी दौरान एक लड़का अंदर आ गया। उसने डॉ. साहनी से कहा कि मशीन पर लिखा हेल्पलाइन नंबर डायल कर लीजिए।

ये भी पढ़ें- Sawan 2023: भक्तों पर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, महादेव को अर्पित करें ये चीजें; जानिए पूजन विधि

उन्होंने नंबर डायल किया तो उधर से बताया गया कि अभी रात है। आप चले जाएं, सुबह नौ बजे हमारी तकनीकी टीम आकर आपका कार्ड निकाल देगी। वह सुबह आए तो कार्ड भी गायब था। बाद में बैंक जाकर देखा तो छह बार में 60,120 रुपये निकल चुके थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *