[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
मलिहाबाद इलाके में एक युवती के कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हासिल कर एक युवक ने संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध पर फोटो व वीडियो वायरल कर दिए। इससे युवती की शादी टूट गई। युवती की मां ने आरोपी युवक, उसके भाई व पिता के खिलाफ मलिहाबाद थाने में केस दर्ज कराया है।
युवती की मां का परिचित युवक दिलीप अक्सर घर आता-जाता था। इस दौरान ही दिलीप ने युवती से दोस्ती कर ली और मौका पाकर उसकी आपत्तिजनक हालत में कुछ वीडियो और फोटो हासिल कर लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। मना करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें – दूसरा चरण: कांग्रेस ने अयोध्या से शुरू किया ‘जातीय जनगणना कराओ, ओबीसी आरक्षण बचाओ’ सम्मेलन
ये भी पढ़ें – बढ़ती महंगाई से नौकरीपेशा लोग परेशान, परिवार चलाना हो रहा मुश्किल, पीएम मोदी से की अपील
आरोप है कि दिलीप ने भाई अंकित के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटो वायरल कर दिए। इससे उसकी शादी टूट गई। महिला ने दिलीप के पिता रामकुमार से शिकायत की तो बेटों का पक्ष लेते हुए भगा दिया।
[ad_2]
Source link