[ad_1]

रपटे में फंसी बस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश से देहरादून आ रही रोडवेज की बस रपटे पर पानी के तेज बहाव में फंस गई। बस में सवार 30 यात्री घबराकर छत पर चढ़ गए और कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बहाव से निकाला और फिर बस को ट्रैक्टर से बाहर किया। इस दौरान करीब आधे तक यात्री बस की छत पर फंसे रहे।
रविवार सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सभी नदी-नाले भी उफान पर थे। शिमला बाईपास रोड स्थित रामगढ़ गांव के रपटे में भी तड़के से पानी का तेज बहाव था। सभी वाहनों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों तरफ रुकवा दिया था।
लेकिन, इसी बीच पांवटा साहिब की ओर से आ रही हिमाचल रोडवेज की बस का चालक दुस्साहस करते हुए बस को रपटे में ले गया। अभी आधा रपटा ही पार किया था कि पानी के बहाव ने बस को एक किनारे धकेल दिया। इससे बस वहीं फंस गई।
[ad_2]
Source link