RJD के महामंथन में बीजेपी पर लालू यादव का प्रहार

[ad_1]

lalu yadav news

फाइल फोटो (Photo Credit: फाइल फोटो)

Patna:  

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में RJD के राष्ट्रीय परिषद का महामंथन तीसरे दिन भी जारी रहा. लालू प्रसाद यादव के पास फिर से आरजेडी की कमान है. इसका ऐलान निर्वाचन पदाधिकारी ने किया है. वहीं, लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी पर हमला बोलते हुए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बीजेपी ने RSS के संविधान को देश में लागू किया है. हम लोगों को एकजुट होकर लड़ना है.

उन्होंने आगे कहा कि देश से नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ कर फेंकना है इसलिए दिल्ली में कार्यक्रम रखा है. जनता का 15 लाख रुपये देने को कहा गया. बीजेपी झूठी सरकार है. जब जब हमलोग कुछ करते है तो CBI-ED को भेजता है, छापा मारता है, लेकिन हम ही इनको छाप देंगे. आपको बता दें कि RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कल सिंगापुर इलाज के लिए जा रहे हैं.

लालू यादव के संबोधन की बड़ी बातें
देश से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है.
समाज को तोड़ने में जुटी बीजेपी-RSS.
BJP ने देश को सांप्रदायिक रंग में रंगा.
हम कुछ करते हैं, तो ये CBI, ED भेजते हैं.
ये लोग छापे पड़वाते हैं, हम इन्हें छाप देंगे.

तेजस्वी के संबोधन की बड़ी बातें
महंगाई पर बात नहीं करती केंद्र सरकार.
BJP की सोच से देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी.
हमारी एकता से बीजेपी डर गई है.
BJP मतलब बड़का झूठा पार्टी.
चुनाव में हमें सभी जातियों का समर्थन मिला.






संबंधित लेख

First Published : 10 Oct 2022, 06:30:29 PM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *