किसान मालामाल: टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च ने मारी छलांग, 91 रुपये प्रति किलो बिकी

[ad_1]

solan news: farmers get good price of capcicum in sabji mandi solan

सोलन सब्जी मंडी पहुंची शिमला मिर्च।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के बाद अब शिमला मिर्च किसानों को मालामाल कर रही है। सीजन की शुरुआत से शिमला मिर्च के दाम से किसानों को निराशा हाथ लगी थी। पहले शिमला मिर्च 10 से 25 और अब 75 से 91 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है। इसके अलावा टमाटर के दाम में कुछ और उछाल आया है। रविवार को टमाटर 1,700 से 2,800 रुपये तक की क्रेट बिका है। वहीं बीन के भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।

फ्रांसबीन 62 रुपये प्रति किलो तक बिकी है। चंडीगढ़ और दिल्ली की बड़ी मंडियों में प्रदेश की शिमला मिर्च, टमाटर और बीन की अधिक मांग है। इससे इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। हालांकि भारी बारिश के कारण सोमवार को बहुत कम सब्जियां मंडी पहुंच सकीं। इस कारण अधिकतर सब्जियों के दामों में उछाल आया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग खेती पर निर्भर हैं।

लोग टमाटर, शिमला मिर्च, मटर, गोभी, बीन और लहसुन समेत कई अन्य नकदी फसलों की पैदावार करते हैं। सोलन की मुख्य नकदी फसल टमाटर और शिमला मिर्च है। बीते दो वर्षों से किसानों को उनकी फसलों के अच्छे दाम नहीं मिल रहे थे, जिस कारण किसान चिंतित थे।

इस बार फसलों के दाम अच्छे हैं, लेकिन भारी बारिश के कारण अधिकतर किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं। टमाटर, शिमला मिर्च की फसलें भी सीजन से पहले ही खत्म होने के कगार पर है। अभी तक सब्जी मंडी में 35 हजार 77 क्विंटल शिमला मिर्च और 53 हजार 42 क्विंटल बीन की खेप पहुंच गई है। इससे करोड़ों का कारोबार हुआ है। 

और बढ़ सकते हैं दाम

बाहरी राज्यों में शिमला मिर्च और बीन की अधिक मांग है। इसके कारण किसानों को अच्छे दाम मिल रहे है। टमाटर के दामों में भी वृद्धि हुई है। रविवार को मंडी में हिमसोना टमाटर 2820 रुपये तक क्रेट बिका। आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और उछाल आने की संभावना है। बारिश से कम सब्जियां मंडी पहुंच रही हैं। – डॉ. रविंद्र शर्मा, सचिव, मंडी समिति सोलन 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *