[ad_1]

BPSC
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है। फॉर्म भरने के दौरान सर्वर की हैंगिंग के कारण हर तरफ से आ रही शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आयोग ने 12 जुलाई को खत्म हो रही तारीख से दो दिन पहले यह फैसला लिया है कि अब 15 जुलाई तक अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
बाहरी को मौके के बाद सर्वर इश्यू बढ़ा
आयोग ने 30 मई को 1.70 लाख शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। 15 जून से 12 जुलाई तक आवेदन लिए जाने की जानकारी भी दी गई थी। आवेदन शुरू होने के साथ ही सर्वर में परेशानी की खबरें आने लगीं। परेशानी तब कई गुना बढ़ गई, जब बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती नियम में परिवर्तन करते हुए बिहार से बाहर के लोगों को भी आवेदन का मौका दे दिया। पहले सिर्फ बिहारी को शिक्षक बनाए जाने का प्रावधान था, जिसकी पात्रता बाद में ‘भारतीय नागरिक’ कर दी गई। इस प्रावधान के विरोध में जहां एक तरफ आंदोलन तेज हो गया, वहीं दूसरी तरफ आवेदन के लिए बना बीपीएससी का सर्वर भी लगभग हैंग की स्थिति में रहने लगा।
[ad_2]
Source link