[ad_1]

दोनों पुलिस कर्मी और ग्रामीणों के बीच बातचीत
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर में सोमवार शाम दो पक्षों के बच्चों में साइकिल के पिछले पहिए में हवा निकलने की बात कहने को लेकर आपस में भिड़ गए। सवर्ण जाति की महिला ने लोधा थाने में दूसरे पक्ष के बच्चों के खिलाफ मारपीट करने का शिकायत पत्र दिया। शिकायत पत्र को लेकर थाने की पुलिस गांव सदलपुर आरोपी बच्चों के घर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस कर्मियों को आरोपी बच्चे नहीं मिले, तो पुलिस कर्मी वापस चले गए।
शाम को गांव मीर की नगरिया के सवर्ण जाति के लोग गांव सदलपुर शिकायत करने वाली महिला के घर पर पहुंच गए और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कर दी। शिकायत पर पीआरबी 743 के पुलिस कर्मी व लोधा थाने की लेपर्ड पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस को देख सवर्ण जाति के लोग भाग गए।
बता दें कि मीर की नगरिया निवासी बालक साइकिल से गांव सदलपुर से अपने घर जा रहा था। गांव में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पार्क के पास खड़े तीन दलित बच्चों ने सवर्ण जाति के बच्चे से साइकिल के पिछले पहिए में हवा निकल गई है, कह दिया। बच्चे ने साइकिल से उतरकर पिछले पहिए की हवा देखी, तो हवा भरी हुई थी। जिसको लेकर साइकिल सवार बच्चे ने तीनों बच्चों से गाली-गलौज कर दिया। गाली-गलौज करने के बाद बच्चों ने साइकिल सवार बच्चे के साथ मारपीट कर दी।
मारपीट के बाद साइकिल सवार बच्चा अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी अपनी मां को बताई। घटना की जानकारी सुनकर मां बच्चे को लेकर लोधा थाने पहुंच गई और थाने में सदलपुर के तीन बच्चों के खिलाफ मारपीट का शिकायत पत्र दे दिया। मारपीट की शिकायत को लेकर लेपर्ड पुलिसकर्मी गांव सदलपुर पहुंचे और घटना की जानकारी करने लगे। मारपीट की घटना में एक विधवा महिला के बच्चे का नाम प्रकाश में आया। पुलिस कर्मियों ने उस महिला से अपने बच्चे को संभालने की बात कही और वापस लौट गए।
[ad_2]
Source link