Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने भाई की बारात में शामिल होने जा रहे चाचा-भतीजे को कुचला; मौके पर ही मौत

[ad_1]

A speeding truck crushed uncle and nephew who were going to attend wedding in Jamui; died on spot

शोकाकुल परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना के पास सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे चाचा-भतीजे को कुचल दिया। इस घटना में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। युवक अपने चाचा के साथ अपने चचेरे भाई की बरात में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था।

वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। इधर, मृतक दोनों चाचा-भतीजे की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के सुजुआतरी गांव निवासी मनीर अंसारी पिता युसूफ अंसारी और कासिम अंसारी पिता मोहम्मद आसिफ अंसारी के रुप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक मनीर अंसारी जो दुल्हा का चचेरा भाई है। वह अपने चाचा मोहम्मद कासिम अंसारी के साथ बाइक से सोमवार की रात झाझा थाना क्षेत्र के तेतरिया पहाड़पुर गांव से गिद्धौर थाना क्षेत्र के धनिया ठीका गांव बरात जा रहा था। तभी जमुई झाझा मुख्य मार्ग पर स्थित गिद्धौर थाना के पास पहुंचते ही सामने से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दोनों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, दोनों की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। फिलहाल फरार ट्रक और चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों की पहचान में जुट गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *