[ad_1]

मौके पर जानकारी लेने पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खगड़िया में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आहोक मोड़ की है। जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया के वार्ड संख्या दो निवासी राजेंद्र यादव के बेटे बलवीर कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के भाई रणवीर यादव ने बताया कि सोमवार रात को उनका भाई घर पर था। तभी उसके एक मित्र ने उसे फोन कर के आहोक मोड़ बुलाया। उनका भाई चला गया। जाने के दस मिनट बाद उन्हें सूचना मिली कि पहले से घात लगाए हथियाबंद अपराधियों ने उनके भाई बलवीर यादव पर गोलियों की बौछार कर दी। तीन गोलियां लगने से उनके भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उन्हें इस घटना की सूचना उनके भाई के उसी मित्र ने फोन पर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने मृतक के मित्र पर ही हत्या करने की आशंका जताई है।
वहीं, मुफस्सिल थाना के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात एक युवक की हत्या हुई थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
[ad_2]
Source link