UP Congress: यूपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मौन सत्याग्रह, प्रदेश अध्यक्ष बोले- हर स्तर पर साजिश कर रही भाजपा

[ad_1]

UP Congress performs Maun Satyagrah in Lucknow.

मौन सत्याग्रह में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार को मौन सत्याग्रह किया। सुबह करीब 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  बृजलाल खाबरी के नेतृत्व  में  शहीद स्मारक निकट गांधी सभागार, कैसरबाग पर मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, मोहम्मद शमीम खान, दिनेश सिंह, अनिल यादव, मनोज यादव, राजेश सिंह काली, प्रदीप सिंह और अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

भाजपा हर स्तर पर कर रही साजिश

सत्याग्रह के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा कि भाजपा हर स्तर पर षड्यंत्र कर रही है । वह जनता के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम है। भारतीय जनता पार्टी की कोशिश है कि विपक्ष को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए। इसीलिए वह राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को चुनाव लड़ने के अधिकार से भी वंचित करने की साजिश रच रही है। 

कांग्रेस नेता मोहम्मद सलीम खान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से बौखला कर तरह-तरह की साजिश रच रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *