[ad_1]

नेशनल हाईवे पर भरा पानी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में जोरदार बारिश के बीच नेशनल हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। दूर तक घुटनों तक भरे पानी से आवागमन ठप हो गया। इस बीच आसपास के लोगों का हुजूम भरे पानी में नहाने के लिए उमड़ पड़ा। बच्चे और बड़े सभी ने स्वीमिंग पुल की तरह इसमें देर तक लुत्फ उठाया।
हाईवे पर बने स्वीमिंग पुल का नजारा कन्नौज के गुरसहायगंज के करीब का है। इसी साल शुरू हुए अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरसहायगंज के डुंडवा-बुजुर्ग गांव के पास का नजारा सभी को हैरत में डाल रहा है। दरअसल मंगलवार को हुई जोरदार बारिश के बीच हाईवे के एक पुल पर काफी पानी जमा हो गया। उसमें आसपास के लोगों ने देर तक स्विमिंग पूल की तरह लुत्फ उठाया। इस बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
[ad_2]
Source link