[ad_1]

आनंद कुमार
– फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
सुपर 30 फेम पद्म श्री आनंद कुमार पर अब वेब सीरीज बनने वाली है। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने बुधवार शाम को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि सुपर 30 फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी निर्देशक विकास बहल को मलाल था और वह मुझसे अक्सर कहा करते थे कि आपके जीवन और उसके संघर्ष को 2 घंटे में मैं रुपहले पर्दे पर नहीं उतार सका। आज आखिरकार सुपर 30 फिल्म रिलीज के 4 साल पूरे होने के बाद उनके गुजारिश पर मैंने उनको अपने जीवन पर एक वेब सीरीज भी बनाने के लिए हामी भर दी है। आनंद कुमार ने लिखा कि सुपर 30 की कहानी को वेब सीरीज के रूप में OTT प्लेटफार्म पर जल्दी ही देख पाएंगे।
आनंद कुमार पर 2019 में ‘सुपर 30’ नाम से बॉयोपिक मूवी बना दी थी
इससे पहले सुपर 30 फिल्म बनी थी। इसी दर्शकों ने खूब सराहा था। पद्म श्री पुरस्कार पाने वाले भारत के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी लाइफ पर 2019 में बॉयोपिक फिल्म भी बन चुकी है। आनंद कुमार की लाइफ स्टोरी पर बनी इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन ने उनकी भूमिका अदा की थी। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर्स में से एक विकास बहल ने साल 2019 में ‘सुपर 30’ नाम से बॉयोपिक मूवी बना दी थी। फिल्म में आनंद कुमार के लाइफ स्ट्रगल को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया था कि किस तरह से उन्होंने अपनी जिंदगी में सफलताओं को हासिल किया।
[ad_2]
Source link