Bihar News : भाजपा का विधानसभा मार्च, गांधी मैदान से होगा आंदोलन शुरू; इन तीन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी

[ad_1]

Bihar BJP assembly march, Gandhi Maidan to Vidhansabha, Teacher recruitment, protest against Nitish Kumar

भाजपा का विधानसभा मार्च।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट होंगे। यहां से जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा होते हुए विधानसभा पहुंचेंगे। भाजपा ने पहले ही विधानसभा घेराव का एलान कर दिया था। इधर, विधानसभा मार्च के दौरान विधि व्यवस्था ठीक रहे इसके लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गांधी मैदान से लेकर विधानसभा तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। सुबह 11 बजे से गांधी मैदान इलाके में यातायात बाधित रहेंगे। 

इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर रही भाजपा

  • नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना
  • 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादा का क्या हुआ
  • चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *