[ad_1]
10:12 AM, 13-Jul-2023
प्रदेश में 449 सड़कें बंद
प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से बरस रहे बादलों ने प्रदेश की लाइफ लाइन पर ब्रेक लगा दी है। फिलहाल प्रदेश में 449 सड़कें बंद हैं। इस मानसून सीजन में सड़कों के बंद होने की यह पहली बड़ी संख्या है।
10:03 AM, 13-Jul-2023
केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्री की मौत
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवती की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू दल ने इलाज के लिए सोनप्रयाग में भर्ती किया है।
10:03 AM, 13-Jul-2023
बदरीनाथ हाईवे चार जगह बंद
बदरीनाथ हाईवे आज भी छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिसके चलते करीब सात हजार यात्री रास्ते में फंसे हैं।
09:56 AM, 13-Jul-2023
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ में एक की मौत, बदरीनाथ हाईवे बंद
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
[ad_2]
Source link