Bihar News : सदन में नेता भिड़ रहे, यहां मंत्री के लोग; राजद दफ्तर के सामने मुक्केबाजी, उठापटक देखते रह गए लोग

[ad_1]

Bihar News: Minister's guards clashed with each other in front of RJD office, also waved arms

राजद कार्यालय के सामने भिड़े मंत्री के गार्ड।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार विधान मंडल का सत्र चल रहा है। सदन में नेताओं के बीच नोंक-झोंक की चर्चा हर ओर हो रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसी चर्चा हर जगह हो रही है। इसमें दो दिख रहा वह चौंकाने वाला है। वीडियो में बिहार सरकार के मंत्री के गार्ड आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। दोनों एक-दूसरे पर लगातार लात-घूसे बरसाते दिखे। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी कमर से पिस्टल निकालने की कोशिश करने लगे। लेकिन, दूसरे सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को रोक लिया। इसके बाद आपस में लड़ रहे मंत्री के गार्ड को समझा-बुझाकर शांत करवाया। 

दोनों एक-दूसरे गुत्थमगुत्थी करने लगे

वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो राजद के प्रदेश कार्यालय के सामने का है। वहीं लड़ रहे दोनों जवान राजद कोटे से बिहार सरकार के मंत्री शमीम अहमद के अंगरक्षक हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को मंत्री शमीम अहमद किसी काम से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी कार्यालय के बाहर लगा और गार्ड्स को भी बाहर रुकने को कहा। उनके सभी गार्ड्स बाहर रुके थे। तभी अचानक उनके सुरक्षा में तैनात दो गार्ड आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर दोनों एक-दूसरे गुत्थमगुत्थी करने लगे।

लोगों ने दोनों पर कार्रवाई की मांग

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग सरकार पर सवाल खड़े करने लगे हैं। उनका कहना है कि बिहार सरकार के मंत्रियों के सुरक्षाकर्मी ही जब आपस में लड़ रहे हैं तो आम जनता का क्या हाल है। बिहार सरकार के मंत्री को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और दोनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो मंत्री शमीम अहमद ने इस दोनों गार्ड्स को कड़ी फटकार लगाई है। और इस मामले में जांच के आदेश दए हैं।  

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *