[ad_1]

भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज के बाद गरमाई सियासत।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत के बाद सिसायत गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बता दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुए लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के क़िले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है।जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं।
क्रूरता पुर्ण तरीके से भाजपा पदाधिकारी की हत्या कर दी गई
वहीं बिहार भाजपा के सह प्रभारी और सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन, बिहार की ठगबंधन की सरकार के कुशासन के खिलाफ बिहार भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से किये जा रहे विधानसभा मार्च पर बिहार पुलिस द्वारा क्रूरता पुर्ण तरीके से भाजपा पदाधिकारी की हत्या कर देना बताता है कि बिहार में जंगलराज का साम्राज्य है। इस अत्याचार का जबाब बिहार की जनता देगी।
[ad_2]
Source link