HRTC Buses: दिल्ली में जलभराव, सिंघु बॉर्डर से चलेंगी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें

[ad_1]

Waterlogging in Delhi, HRTC buses will ply from Singhu border

हिमाचल पथ परिवहन निगम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली में जलभराव के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बसों का संचालन सिंघु बाॅर्डर से किया जाएगा। यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद आईएसबीटी कश्मीरी गेट में पानी भर गया है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती दिल्ली के बाहर सिंघु बाॅर्डर से बसों का संचालन होगा। बस सेवा बसों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ बस स्टैंड और सिंघु बाॅर्डर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिन यात्रियों ने दिल्ली से निगम की बसों में सीटों की आनलाइन एडवांस बुकिंग करवाई है वह सिंघु बार्डर से बसों में सफर कर सकते हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें क्लब करके रवाना की जाएंगी। दिल्ली पुलिस सिंघु बाॅर्डर से आगे बसों को प्रवेश नहीं दे रही इसलिए पूरा संचालन सिंघु बाॅर्डर से ही किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *