[ad_1]

पीडित संतोष मिश्रा टूटी हुई आलमारी को दिखाते हुए।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर दस लाख रुपये के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया। शुक्रवार को जब परिवार के लोग पहुंचे तो दो कमरों का ताला टूटा था। गोदरेज की अलमारी में रखा सारा पैसा गायब था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
बनकट गांव के संतोष मिश्रा सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में कार्यरत है। उनकी पत्नी कोमल मिश्रा और लड़की प्रिया मिश्रा विगत नौ जुलाई को अपने एक रिश्तेदार के यहां सिगरा गई थी। घर में ताला बंद था।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: वाराणसी में आज क्या है सोना-चांदी का भाव, ये है 24 कैरेट गोल्ड का रेट
शुक्रवार की सुबह जब उनकी पत्नी और बेटी पहुंची तो देखा मेन दरवाजे का ताला टूटा था। जब अंदर गई तो दो कमरे का ताला टूटा था। कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे दो सोने के लॉकेट, पांच सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायल, चार बिछिया, दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ा बाली, तीन नथनी, एक जोड़ी झूमका और 11 चांदी का सिक्का।
पीड़ित संतोष मिश्रा ने बताया की कुल 10 लाख रुपये की चोरी हुई है। गांव के लालजी मिश्रा, क्षेमेन्द्र नाथ शर्मा, डा अखिलेश मिश्रा, ताराशंकर सिंह, अजीज सिंह ने बताया की दो महीने के अंदर बनकट गांव में आठ बड़ी चोरियां हुई। लेकिन पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई है। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में दहशत और पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। मौके पर फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड पहुंचे। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया की चोरी का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
[ad_2]
Source link