दिल्ली-गोरखपुर बस का हाल: बारिश में जनरथ में बैठें तो छाता लेकर वरना भीग जाएंगे, वीडियो वायरल

[ad_1]

Viral video of water dripping in Janrath bus of Raptinagar depot coming from Delhi to Gorakhpur

वायरल वीडियो में परिवहन निगम के इसी जनरथ बस में टपक रहा था पानी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


इन दिनों रोडवेज की बस से सफर करना यानी चुनौतियों का सामना करना। कब पहुंचाएगी इसका कोई ठिकाना है नहीं, बारिश में छाता लेकर बैठना पड़ा सकता है। जनरथ जैसी एसी बस की छत से पानी टपकता है। यह कही-सुनी बात नहीं है, बल्कि दिल्ली से गोरखपुर आ रही राप्तीनगर डिपो की बस से टपकते बारिश के पानी से इसकी तस्दीक की जा सकती है। जिसका वीडियो बनाकर यात्रियों ने वायरल किया है।

गोरखपुर परिक्षेत्र के राप्तीनगर डिपो की जनरथ बस यूपी 32 एनएन 0837 दिल्ली से गोरखपुर आ रही थी। रास्ते में रूक-रूक कर बारिश भी हो रही थी। इस बीच बस के दाहिने ओर छत से पानी टपकने लगा। इससे बस अंदर बैठे यात्री परेशान हो गए ओर रोडवेज के जिम्मेदारों से शिकायत के साथ ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रोडवेज की ही गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली जनरथ बस संख्या 4772 की सीट की तरफ से पानी टपकने की शिकायत भी रोडेवज के जिम्मेदारों को मिली है।

इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: किसानों को उकसा रहे खुराफातियों पर नजर, माहौल बिगड़ने पर होगी कार्रवाई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *