Aligarh News: डॉ. वेदराम विद्यार्थी के निधन पर शोक, 98 वर्ष की उम्र पर भी था पढ़ने लिखने का शौक

[ad_1]

Condolences on the death of Dr. Vedram Vidyarthi

दिवंगत डॉ. वेदराम शर्मा विद्यार्थी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


डीएस कॉलेज के सेवानिवृत्त डॉ. वेदराम शर्मा विद्यार्थी (98) के निधन से शिक्षक दुखी हैं। शुक्रवार को उनकी शवयात्रा उनके आवास पटेलनगर हाथरस से गाजे बाजे के साथ शुरू होकर अलीगढ़ में कालीदाह शमशान गृह पहुंची। जहां उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। 

14 अगस्त 1925 को जन्मे वेदराम शर्मा ने डीएस कॉलेज के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग में नियुक्त हुए। वर्ष 1984 में वह सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. शर्मा डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षक प्रशिक्षण संकाय के डीन रहे। औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ रक्षपाल सिंह ने बताया कि डॉ. वेदराम एक मिलनसार इंसान थे। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत भाषाओं और विभिन्न धर्म ग्रंथों पर उनकी अच्छी पकड़ थी।

98 वर्ष की आयु में भी उन्हें पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। डीएस कॉलेज के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष डॉ जेपी सिंह ने बताया कि डॉ शर्मा ने एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनके निर्देशन में 30 विद्यार्थियों ने पीएचडी की। डॉ रक्षपाल सिंह, डॉ जेपी सिंह सहित अन्य डॉ. शर्मा की शवयात्रा में शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *