[ad_1]

वाराणसी में 90 रुपये किलो मिलेगा टमाटर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपभोक्ता मंत्रालय की संस्था नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (एनसीसीएफ) रविवार से वाराणसी में जिले में 12 केंद्रों पर 90 रुपये प्रति किलो की दर टमाटर बेचेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिक्री केंद्रों का निर्धारण शनिवार को होगा।
एनसीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया कि बंगलूरू से टमाटर मंगाया गया है। शनिवार सुबह पहड़िया मंडी में एक ट्रक टमाटर आएगा। इसके बाद शहर की मंडियों व चौराहों पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। टमाटर की उपलब्धता के अनुसार एक व्यक्ति को एक से दो किलोग्राम टमाटर दिया जाएगा। मूल्य नियंत्रित होने तक बिक्री की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जायसवाल का पहले ही टेस्ट में ‘यशस्वी’ प्रदर्शन, डेब्यू मैच में कैरेबियाई धरती पर किया बड़ा कमाल
160 रुपये किलो तक बिका टमाटर
वाराणसी जिले में शुक्रवार को टमाटर की आवक कम रही है। थोक में जो टमाटर 130 से 136 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा था, वह फुटकर में 150 से 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका है। पहड़िया मंडी और राजातालाब में सुबह 3200 से 3300 रुपये क्रेट और कछवां मंडी में 3300 से 3400 रुपये क्रेट तक बिका है।
Tomato Price Hike
[ad_2]
Source link