माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर फिर डाउन, यूजर रहे परेशान

[ad_1]

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर रविवार की शाम फिर डाउन हो गया. इसकी शिकायत लोग अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करते नजर आये. यह पहली बार नहीं है जब ऐसी समस्या लोगों को झेलनी पड़ी. रविवार शाम को ट्विटर डाउन होने की वजह से यूजर परेशान नजर आये.

कुछ ट्विटर यूजर्स को Can Not Retrieve Tweets एरर दिखता रहा, तो कई लोगों को Something Went Wrong और Rate Limit Exceeded का मैसेज नजर आ रहा था. हालांकि ऐसा कुछ ही वक्त तक रहा. चंद मिनटों के बाद ट्विटर ठीक हो गया.

ट्विटर के खिलाफ गुस्सा

भारत समेत दुनियाभर से सोशल मीडिया साइट ट्विटर डाउन होने की खबर आयी. खबरों की मानें तो, यूजर्स को ट्वीट करने के में परेशानी हुई. इसके साथ ही सोशल साइट को ऐक्सेस करने में भी यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. Twitter Down की खबरों के बीच यूजर्स ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्विटर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया. वहीं, ट्विटर के आउटेज पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर किये जाने लगे.

पोस्ट को पढ़ने की सीमा तय

यहां चर्चा कर दें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने यूजर्स के लिए ट्विटर पर पोस्ट को पढ़ने की सीमा तय कर दी है. मस्क ने पिछले दिनों कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डेटा चोरी को रोकने के लिए लागू किया गया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *